― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में पांच घायल

सड़क दुर्घटना में पांच घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ताr कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। क्षेत्र के चिरैया मोड़ निवासी 18 वर्षीय मुकेश कुमार व 21 वर्षीय नितेश कुमार पुत्रगण ध्रुव चन्द शुक्रवार की रात बाइक से शाहगंज से घर जाने के दौरान अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर गांव निवासी 26 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र राम बहाल व 26 वर्षीय अरविन्द चौधरी पुत्र अनिल कुमार शनिवार की सुबह बाइक से शाहगंज बाजार करने आ रहे थे कि ताखा पश्चिम गांव के समीप पिकअप की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं ताखा पूरब गांव निवासी 25 वर्षीय राज सैनी पुत्र शेर बहादुर कटार रोड पर बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...