Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरअमृत योजना की भेट चढ रहीं नगर की सड़के

अमृत योजना की भेट चढ रहीं नगर की सड़के

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत योजना शहर के लिये विष योजना का कार्य कर रही है। जहाँ एक तरफ पूरे शहर में सीवर पाइप लाइन विछाने का कार्य तेजी से चल रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व ही बिछाये गये पाईप नीचे से मजीनों को खोखला करता चला आ रहा है। जिससे शहर में आये दिन छोटी मोटी घटनाएं भी घटना शुरू हो गई है। आज शहर के हर गली व मुख्य मार्गों पर सड़क धसता चला जा रहा है। हर सुबह किसी न किसी गली में एक नया गड्ढा देखने को मिल राह है।  जो राहगीरों के लिये फजीहत बनी हुई है। नगर शाही किला रोड से मानिक चौक, चहारसू चौराहे से ताड़तला रोड़ सहित अन्य कई सड़के नमामि गंगे योजना की भेट चढ़ती नजर आ रही है। कई बार अधिकारियों का निरीक्षण भी हुआ लेकिन मामला महज खानापुर्ति कर दिशा निर्देश तक ही सीमित रह गया। शाही किला से मानिक चौक के बीच कार्य समाप्त होने के बाद गड्ढो को पाटकर सड़क बनाई गई थी परन्तु कुछ ही दिनों में पूनः सड़क धस गयी। जिसके कारण आये दिन वाहन फंस कर राहगीरों को छोटी-मोटी चोट पहुँचा रहीं है। गुरूवार उक्त मार्ग पर सड़क धस कर एक और गड्ढा होगया है। जो किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 2महीने पहले सीवर निर्माण किया गया था। उसके बाद पक्की सड़क बना दिया गया। इस सड़क के घटिया निर्माण के 2 महीने के अंदर ही धसना शुरू हो गया। वहीं ताड़तला मोहल्ला में भी ऐसी ही घटना देखी जा रही है। सीवर पाइप लाइन वाले क्षेत्र में आये दिन नये गड्ढे देखने को मिल रहें है।