Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअमृत-मित्र योजना अंतर्गत एसएचजी महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

अमृत-मित्र योजना अंतर्गत एसएचजी महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। क्षेत्र में अमृत-मित्र योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। डूडा से सीएमएम जितेंद्र कुमार ने आए हुए समूहों को अमृत मित्र योजना के विषय में जानकारी दी। सेंटर फॉर साइंस एण्ड एनवायरमेंट से कार्यक्रम अधिकारी अल्का कुमारी एवं ई.मनीष मिश्रा ने समूह की महिलाओं को इस प्रशिक्षण के दौरान फीकल स्लज प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी महिलाओं को उनके सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण के बारे में जानकारी दी और समूह के कार्य और जिम्मेदारी की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान सभी समूहों से ग्रुप एक्सरसाइज के माध्यम से उनकी जानकारी का भी आंकलन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने सेप्टिक टैंक, वैक्यूम टैंकर और ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के बारे में सीखा। नगर पालिका परिषद जौनपुर से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश कुमार ने स्वच्छता के विषय में अपना विचार रखा और सभी समूहों से उनका फीडबैक लिया। सभी महिलाओं को जौनपुर में बने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया और प्लांट के संचालन व रखरखाव के बारे में नगर पालिका के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, साथ ही मलासुर जन जागरूकता अभियान के तहत सभी महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमें सही डिजाइन वाला सेप्टिक टैंक बनाना, उसे प्रत्येक तीन वर्ष में खाली कराना एवं शोधन संयंत्र पर उपचार करने के लिए बताया गया। बैठक में एसबीएम और अमृत से खुशबू और घनश्याम ने जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी साझा की।