Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरअभियान चलाकर हर हाल में करा लें पैमाइश

अभियान चलाकर हर हाल में करा लें पैमाइश

  • डीएम ने हर घर नल जल योजना कार्य का भी किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास खंड मड़ियाहूं के शहजीपुर गांव में चल रही धारा 24 के पैमाइश कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पैमाइश करा लें। पैमाइश क्रमवार होनी चाहिए जिसका आवेदन प्रथम आया है उसी की क्रमवार होने चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपनी-अपनी तहसीलों धारा 24 की पैमाइश के लंबित मामले अभियान चलाकर खत्म करें। इस अवसर पर कानूनगो ओम प्रकाश तिवारी, लेखपाल दिनेश चंद्र पटेल, अशोक कुमार उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मोकलपुर गांव में चल रहे हर घर नल जल योजना कार्य का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि ट्यूबवेल बोरवेल का कार्य पूर्ण हो गया है। ओवरहेड टैंक फाउंडेशन का कार्य चलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने वेलस्पन के मैनेजर केके तिवारी को निर्देशित किया कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं गुणवत्तापूर्ण हो, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मड़ियाहू लाल बहादुर, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता, सहायक इंजीनियर मणि भूषण, विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।