Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअभिनय से पहचान बनाने की ख्वाहिस : चन्दन सेठ

अभिनय से पहचान बनाने की ख्वाहिस : चन्दन सेठ

  • ‘शेरवा पर बईठल माई’ एलबम से की थी शुरूआत

जौनपुर धारा, जलालपुर। त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी रियल हीरो की मिशाल पैदा करने वाले भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने में जवाब नही। इस कलाकार की अभिनय का जादू ही कुछ ऐसा है। महज 18वर्ष की उम्र में ही चन्दन ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। चन्दन ने भोजपुरी एलबम से अपने अभिनय की शुरूआत की। पहला एलबम देवी गीत टी-सीरिज से ‘शेरवा पर बईठल माई’ से शुरूआत की। इसके बाद एक पर एक ऑफर आने शुरू हो गऐ। चन्दन ने आज दर्जन भर से ज्यादा भोजपुरी व हिन्दी एलबमों में काम किया है। चन्दन ने डांस एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली है। उनका लक्ष्य भोजपुरी व हिन्दी फिल्मों में सफल कैरियर बनाने का है। बहुत जल्द चन्दन भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस, बैरी कंगना फिर से की शूटींग मिर्जापुर, वाराणसी व जौनपुर शहर के रमणीय स्थलों पर करेंगे। चन्दन की आने वाली हिन्दी एलबम ‘बेवफा की याद’ ‘रात कटे तारे गिन गिन’ बहुत जल्द युट्युब पर देखने को मिलेगा। उनकी हाल ही में रिलीज भक्ती गीत ‘त्रिलोचन धाम हो’ युट्युब पर धमाल मचाऐ हुए है। जो लोगों द्घारा खुब पसन्द किया जा रहा है। चन्दन अब तक 35 हजार से ज्यादा पौधों का पौधरोपण भी कर चुके है। चन्दन के चाहने वाले उन्हे रियल हीरो के नाम से भी जानते है। चन्दन के कार्य को देखते हुए उन्हे कई बड़े मंचो पर सम्मानित भी किया जा चुका है।चन्दन अभिनय के साथ-साथ समाजसेवा से भी जुड़े रहते हैं।