― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअंतर्राष्ट्रीयअब श्रीलंका और मॉरीशस में भी UPI की धमक, वर्चुअल समारोह में...

अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी UPI की धमक, वर्चुअल समारोह में PM मोदी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान में कहा यूपीआई सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी. बयान के मुताबिक, ‘भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में लीडर के तौर पर में उभरा है. प्रधानमंत्री ने हमारे विकास अनुभवों और इनोवेशन को सहयोगी देशों के साथ साझा करने पर जोर दिया है.’

Share Now...