जौनपुर धारा, बरईपार। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति सन 1938 से शासन से संबद्ध होकर अपराध विहीन समाज की स्थापना करने के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। समिति अपराधी से नहीं बल्कि अपराध से घृणा की भावना को लेकर समाज में व्याप्त हर तरह के अपराध पर नियंत्रण करने की मंशा पर काम कर रही है। उक्त बातें अपराध निरोधक कमेटी थाना सिंगरामऊ के अध्यक्ष पारसनाथ उपाध्य्ााय ने बैठक को संबोधित करते हुए कही। जीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इंदु प्रकाश ने कहा कि गरीब तबके के लोगों को जब न्याय नहीं मिल पाता है और अपनी बात भी सत्य की कसौटी पर नहीं रख पाते तो ऐसे शोषित समाज के लोगो के लिए अपराध निरोधक समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि इस तरह के लोगों को न्याय दिलाने समाज में अग्रणी भूमिका निभाकर न्याय दिलाए। अपराध निरोधक समित के महाराजगंज अध्यक्ष राजकमल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर इस संगठन की पदेन संरक्षक महामहिम राज्यपाल हैं जिन के सानिध्य में इस संगठन को आगे ले जाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। थाना सुजानगंज कमेटी के अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि आप सभी के सहयोग से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। अध्यक्ष चुने गए राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस समिति के अध्यक्ष जनपद के जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक हैं उनकी देखरेख में हम लोग संगठन को आगे ले जाएंगे। बैठक में अखिलेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश गौतम, एमपी सिंह, जगदीश उपाध्याय प्रधान, महेंद्र प्रताप सिंह, भास्कर सिंह, पीडब्ल्यूडी यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह, प्राचार्य डॉ. शिवाकांत मिश्रा, विनोद तिवारी, सुजीत सिंह, दयाशंकर शर्मा उपस्थित रहे।
अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह, सुनील पांडेय महामंत्री
Related stories
अपना जौनपुर
भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी
जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
अपना जौनपुर
जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता
जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अपना जौनपुर
बिजली विभाग के दावों की खुली पोल
जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
अपना जौनपुर
जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी
जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।
अपना जौनपुर
सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश
जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
Subscribe
- Never miss a story with notifications
- Gain full access to our premium content
- Browse free from up to 5 devices at once
Latest stories
Previous article



