Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्ना की आमरण अनशन के तीसरे दिन अन्ना की स्वास्थ्य बिगड़ी

अन्ना की आमरण अनशन के तीसरे दिन अन्ना की स्वास्थ्य बिगड़ी

  • चिकित्सकों ने पानी पीने और फ्रूट लेने का दिया सलाह

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला अधिकारी धरना स्थल पर हिंदू इण्टर कॉलेज मुंगरा बादशाहपुर प्रबंधक को तत्काल बर्खास्त करने के लिए जज सिंह अन्ना के आमरण अनशन तीसरे दिन शाम 4:00 बजे चिकित्सकों ने अन्ना का स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया कि अन्ना अगर जल और फ्रूट नहीं लेते हैं तो अन्ना को हमेशा चक्कर आता रहेगा और अन्ना का जीवन कठिनाई में जा सकता है। जबकि अन्ना ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। वही सिटी मजिस्ट्रेट अन्ना से मुलाकात करने आए कहां की 15दिन का समय दीजिए जांच होगी। लेकिन अन्ना ने कहा कई जाँच हो चुकी है लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, अब क्या जांच होगी। इसलिए तत्काल हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक को बर्खास्त किया जाए और उनके खाते सीज किया जाए। अन्ना के साथ कलेक्ट्रेट में पूर्व अपर महानिदेशक राधेश्याम पायलट सहित सैकड़ो लोग दिनभर अन्ना के पास घेर कर बैठे रहें।

Share Now...