Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन

अन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन

जौनपुर धारा, करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलब्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच अभिमन्यु पीजी कालेज लपरी एवं सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली के बीच खेला गया जिसमें अभिमन्यु पीजी कालेज लपरी ने सूर्यबली यादव महाविद्यालय, देवकली, जौनपुर को 19-14 से पराजित किया। दूसरा मैच टीडीपीजी कालेज जौनपुर एवं हण्डिया पीजी कालेज हण्डिया प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें टीडीपीजी कालेज जौनपुर ने हण्डिया पीजी कालेज प्रयागराज को 05-01 के जीत दर्ज किया। तीसरा मैच सन्तबुला सत्यनाम दास बीरबल महाविद्यालय, दुल्लहपुर गाजीपुर एवं अभिमन्यू पीजी कालेज लपरी के बीच खेला गया जिसमें सन्तबुला सत्यनाम दास बीरबल महाविद्यालय, दुल्लहपुर गाजीपुर ने अभिमन्यू पीजी कालेज, लपरी को 13-05 के से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच सन्तबुला सत्यनाम दास बीरबल महाविद्यालय दुल्लहपुर गाजीपुर एवं टीडीपीजी कालेज के बीच खेला गया जिसमें सन्तबुला सत्यनाम दास बीरबल महाविद्यालय दुल्लहपुर गाजीपुर ने टीडीपीजी कालेज को 13-05 केजीत दर्ज कर विजेता तथा टीडीपीजी कालेज जौनपुर उपविजेता तथा अभिमन्यू पीजी कालेज लपरी तृतीय स्थान पर रही। सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह एवं प्रो. ओम प्रकाश सिंह, सचिव खेलकूद परिषद द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रो. मुन्ना सिंह, आयोजन सचिव, डॉ. अच्छेलाल यादव, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, अल्का सिंह चौहान, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा सहित खेलकूद विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में मोशर्रफ खान, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अमेठी, सचिन शुक्ला, अभिषेक, आकाश  गुप्ता, अमित जायसवाल एवं नीलेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Share Now...