― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियन्त्रित स्कूली बस ने युवती को रौंदा, मौत

अनियन्त्रित स्कूली बस ने युवती को रौंदा, मौत

  • गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों लगाया जाम, पुलिस को लाश उठाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार सुबह अनियन्त्रित स्कूली बस ने त्रिकोलिया अखंडनगर मार्ग पर जंगीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती को रौंद डाला। रौंदते हुए बस एक पिलर से टकरा गई जिसमें चालक भी घायल हो उठा। इधर घटनास्थल पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर जाम लगाकर घंटों आवागमन को बाधित रखा। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार संग क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत और आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराते हुए पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पायी। बताया जाता है कि जंगीपुर गांव निवासी कर्मराज विन्द की बाइस वषीया पुत्री रिन्कू घर के सामने साग तोड़ रही थी, उसी दौरान बच्चों को लेने के लिए जा रही क्षेत्र की एक स्कूली बस अनियन्त्रित होकर उसे रौंदते हुए एक पिलर से टकरा गई जिसमें चालक भी घायल हो गया। इधर घटना स्थल पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गुस्से में आकर बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक को भी मार पीटकर त्रिकोलिया अखंडनगर मार्ग पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। इधर सूचना पाते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मय हमराही और चौकी पुलिस के मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेना चाहा पर ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। इस दौरान उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार के साथ उपनिरीक्षक शुभम तोदी भी सर्किल की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शान्त कराने का प्रयास किया। बहरहाल कड़ी मशक्कत और मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शान्त हुए। लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। उधर चालक को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि मृतका अपनी चार बहनों में तीसरे नम्बर पर थी। पिता उसकी शादी करने की तलाश में था। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन, वाहन स्वामी और चालक के विरूद्ध मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Share Now...