Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित दुध वाहन पेड़़ से टकराकर खाई में पलटा, चालक घायल

अनियंत्रित दुध वाहन पेड़़ से टकराकर खाई में पलटा, चालक घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी ईदगाह के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक घायल हो गया निजी चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार खेतासराय $कस्बे का एक डेयरी लोडर वाहन यूपी 62 सीटी 4370को नीरज यादव चला रहा था। दर्जनों गांव से दूध एकत्रित करके जा रहा था। सरायख्वाजा के लपरी के पास मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया। जिससे वाहन पर रखा सारा दूध ज़मीन पर गिर गया।