- अधिशासी अधिकारी ने आयोजित किया कार्यक्रम
जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के कृपाशंकर नगर में अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने आवास पर 2017 में चुने गए नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में पहुंचे सीआरओ और एसडीएम ने अध्यक्ष शबीना बानो और सभासदों को शील्ड और अंग्ावस्त्र देकर सम्मानित किया। नगर पंचायत में अध्यक्ष के अलावा 15 चुने हुए और 3 नामित सभासद है। बताते है कि अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौड़ ने 2017 के निकाय चुनाव में विजयी अध्यक्ष और सभासदों द्वारा पूरे मन से नगर पंचायत का चहुमुखी विकास करने और हर वक्त विकास की सोच रखने की सराहना करते हुए एक नई पहल करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सीआरओ राज किशोर द्वारा नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत सभी सभासदों को शील्ड और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सीआरओ ने कहा कि आप लोगों के अथक प्रयास का ही नतीजा रहा कि नगर में हर जगह विकास की किरण पहुंची है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि आप लोगों के प्रयास से ही नगर का विकास हो सका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभासद इश्तियाक अहमद और संचालन राजकुमार पटवा ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी सभासदों के अलावा नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।



