जौनपुर धारा, जौनपुर। रुहटटा स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मण्डला अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, विशिष्ट अतिथि माया टंडन, मण्डल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलंकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपने टीम के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्होंने अपने जेसीआई का सफर सर्वप्रथम जेसीआई जौनपुर चेतना से शुरू किया और उन्होंने बताया कि जेसीआई जौनपुर चेतना से उन्हें विशेष लगाव है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2024 की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि के नेतृत्व में जेसीआई चेतना मण्डल का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बनेगा। मण्डल में सर्वप्रथम सदस्यता शुल्क भेजने के लिए अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को गोल्डन कलर देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन ने कहा जेसीआई चेतना महिलाओं की अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य कर रही है। उप मण्डल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मेघा रस्तोगी का विशेष योगदान रहा, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, अभिलाष श्रीवास्तव में नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, राधे रमण जयसवाल सहित मण्डल अधिकारी गौरव सेठ, धर्मेंद्र सेठ, मण्डल उपाध्यक्ष शिवम सिंह, पूर्व मण्डल अधिकारी रविकांत जायसवाल, 2024 की कार्यकारिणी आकांक्षा दीवेदी, सरला महेश्वरी, अनीता सेठ, अलका उपाध्याय, इंदिरा जायसवाल, चेतन साहू, विभा गुप्ता, अंजू पाठक, अंजू जैसवाल, चंदा बरनवाल, अनीता गुप्ता, ममता कश्यप, रेनू बैंकर, ममता केसरवानी, रजनी साहू, ममता गुप्ता, मीनू बरनवाल, रिंकी जायसवाल, संचित बनकर, संगीता सेठ, सारिका सेठ, शारदा गुप्ता, शिल्पी जायसवाल, सोना बैंकर, सुधा बैंकर, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, डॉली गुप्ता, ज्योति शाह, ज्योति श्रीवास्तव, अध्यक्ष यशी गुप्ता, सचिव अनाया अग्रहरि रही।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी
25 से 27 अप्रैल तक जौनपुर में होगी परीक्षाजौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर...
अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को दिलाया गया अध्यक्ष पद की शपथ



