- मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग के हरनहिया पुल पर हुई दुर्घटना
जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर हरनहिया पुल पर एक अज्ञात वाहन बाईक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी कमलेश पाल 32 वर्ष पुत्र मेवालाल पाल नगर के सुजानगंज चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते थे। शनिवार रात रोज की भांति वह दुकान बंद कर बाईक से घर जा रहे थे। अभी वह मतरी बाजार के आगे हरनहिया पुल के पास पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। रात होने के कारण घटना कि जानकारी कुछ समय बाद अगल बगल के ग्रामीणों को हुई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भेजवाया जहां चिकित्सक ने युवक की मौत होने की पुष्टि कर दी। कमलेश दो भाइयों में बड़ा था। पिताजी गांव मनरेगा में मजदूरी का कार्य करते है। कार्य नहीं मिलने पर गांव में ही सब्जी बेचते थे। जबकि छोटा भाई अंकलेश पाल अभी पढ़ाई करता है। कमलेश का विवाह 2014 में मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में अनिशा के साथ हुआ था। कमलेश के दो पुत्र कृतज्ञ 6 वर्ष व कृषक 3 वर्ष है।



