Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मरगुपुर गांव स्थित फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मंरगुपुर गांव निवासी कमलाकांत सिंह फोरलेन किनारे अपने निजी आवास से शनिवार की सुबह किसी कार्य हेतु बाइक से बाहर गये थे। वापस घर लौटते समय घर के समीप पहुंचे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्वजन उन्हें लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।