Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरस्व.राजनारायन नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर ने किया कम्बल वितरण

स्व.राजनारायन नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर ने किया कम्बल वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के इटैली गांव में स्व.राजनारायन नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर के सौजन्य से कम्बल वितरण समारोह का आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल ने गांव के बुजुर्गो को कम्बल देकर सभी का मान सम्मान को बढ़ाया। विशिष्ठ अतिथि मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्व.राजनारायन नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज यादव द्वारा जो चलवाया जाता है। बच्चो को शिक्षा के तरफ आगे बढ़ाया जाता है। जितना भी तारीफ की जाय कम है, क्योकि इस कोचिंग सेन्टर के माध्यम से गांव के बुजुर्गो बच्चे बच्चियां छात्र छात्राएं के लिए जो सम्मान किया जाता है वह तारीफ के काबिल है पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ऐसे प्रधानो को अपने तरफ व इटैली गांव के तरफ   से उनका स्वागत अभिनन्दन करता हुं कि जो सरकारी नौकरी करते हुए अपने गांव का विकास अपने गांव के लोगो का सम्मान समय समय पर करते रहते है इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नन्दलाल कुमार, अजय सिंह,लाल प्रकाश पाल एडोवोकेट,जितेन्द्र निषाद,भरत पाल,सुरेन्द्र यादव,पूर्व प्रमुख कमला यादव,आदि लोग उपस्थित रहे कार्य क्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रागिनी  देवी व संचालन चन्द्रशेखर गुप्त व धर्मेन्द्र नागर ने किया कार्यक्रम के आयोजक मनोज यादव ने आये हुए अतिथियों के प्रति अभार प्रगट किया।