Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बाबू पुरवा गांव के समीप बीती देर रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक की मृत घोषित कर दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी 40वर्षीय पारस बिन्द पुत्र राम प्रसाद बिन्द मंगलवार की रात नगर से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जैसे ही सुल्तानपुर रोड के मलहज मोड समीप बाबू पुरवा गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लें पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है।