जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैदाबाद गांव के समीप मंगलवार की दोपहर को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद युवक का शव क्षत विक्षत हो गया। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक देवमणि यदुवंशी पुत्र छोटेलाल यादव निवासी बालेमऊ थाना गौराबादशाहपुर वाराणसी की तरफ से जौनपुर की तरफ आ रहा था। उक्त स्थान पर उसे किसी बड़े वाहन ने कुचल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के घर पर सूचना भिजवा दिया गया है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत


