Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग

अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग

  • दो किसानों का लगभग दस बिस्सा की गेहूं की फसल जलकर खाक

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के डेडूवाना गांव में बुधवार की शाम लगभग चार बजे दस बिस्सा गेहूं की पकी फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेडूवाना गांव निवासी वीरेंद्र वर्मा व जोगेंद्र सिंह का लगभग पांच-पांच बिस्सा गेहूं की खड़ी फसल पक कर तैयार थी,अचानक गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिली। ग्रामीणों समेत आनन-फानन में जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप धारण कर ली। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। तत्पश्चात घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल द्वारा जांच पड़ताल की गई।

शार्ट सर्किट से लगी आग में 10विस्वा फसल राख

जौनपुर धारा, खुटहन। कानामऊ गांव में शुक्रवार को शार्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग में लगभग दस विस्वा पककर तैयार गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू में किया। गांव निवासी दिनेश गौतम, विनोद और सुरेश गौतम का लगभग दस विस्वा खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। खेत के मेड़ पर ट्रान्सफार्मर लगाया गया है। आरोप है कि तारों के बीच हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पूरी फसल जल गई।