Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरनियमित पेट्रोलिंग कर रोके ड्रग्स की बिक्री : डीएम

नियमित पेट्रोलिंग कर रोके ड्रग्स की बिक्री : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए, जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, समय-समय पर निरीक्षण व आकस्मिक चेकिंग की जाए, दोहरा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रवर्तन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम राम अक्षयवर चौहान, एएसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।