दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयर कर रहे हैं. निफ्टी के टॉप लूजर्स में अदानी एंटरप्राइसेज का शेयर 5.5% की गिरावट के साथ सबसे आगे है. सिप्ला और अदानी पोर्ट्स भी लाल निशान में हैं. वहीं बजाज ऑटो और M&M में 2-2% से ज्यादा की तेजी है. इससे पहले सोमवार को कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन गिरावट दर्ज की गई. नतीजतन, सेंसेक्स 175 अंक नीचे 59,288.35 पर और निफ्टी 73 अंक टूटकर 17,392.70 पर बंद हुए. बता दें कि कल विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2022.52 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2231.66 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी.
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार की सुस्त शुरुआत



