जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम-एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैदियों की बैरक, अस्पताल और पाकशाला गहनता से चेक किया। चेकिंग में पाकशाला में कमी पाई गई है। अधिकारियों के धमकने से जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा सोमवार को लाव लश्कर के साथ जिला जेल का मासिक निरीक्षण करने पहुंच गये। अधिकारियों के धमकने से जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। डीएम-एसपी ने बैरकों में बंदियों के सामानों को चेक किया, साथ ही चिकित्सालय और पाकशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाकशाला में कुछ कमियां पाई गई है, जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
अचानक डीएम-एसपी धमके जिला जेल, मचा हड़कम्प

Previous article