- 10 से 12 घण्टे ही आपुर्ति हो रही है बिजली व्यवस्था
- अधिकरी दे रहे कमियों को पूर्ण करने का आश्वासन
जौनपुर धारा, जौनपुर। अप्रैल महिने की शुरूआत होते ही प्रचण्ड गर्मी ने अपना असर दिखा प्रारम्भ पर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की घोर कटौटी से आमजनमानस बेहाल है। भीषण गर्मी के साथ ही, अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। गर्मी के शुरूआती दौर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही की पोल खुलती नजर आ रही है। आये दिन दोपहर बाद से ही बिजली की आंख-मिचोली शुरु हो जाती है जो देर रात तक चलती रहती है। दिन में लाइट की कटौती से जहां नागरिक परेशान हैं वहीं शाम होते ही नगर उत्तरी छोर में अंधेरा छा जाता है। रात के समय में भी लाइट की कटौती से नागरिकों की नींद हराम हो रही हैं। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती के चलते घरों एवं दुकानों के विद्युत पर आधारित उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग भीषण गर्मी से हलाकान हो रहे हैं। वहीं कूलर पंखे प्रिâज, एसी महज शोपीस बने हुये हैं। इन दिनों गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में बार-बार बिजली कटौती से लोगों की मुसीबत काफी बढ़ गई है। तपिश से लोगों को घर में चैन है न घर के बाहर ही आराम है। वहीं लोगों में इस बात की समस्या बनी हुई है कि अभी तो अप्रैल माह ही चल रहा है मई और जुन अभी बाकी है। ऐसे में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में सूरज का तापमान अधिक होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर सन्नाटा छाया रहता है। शाम छह बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। इस प्रचण्ड गर्मी में बिजली की आपूर्ति भी बदतर है। महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। लगातार बिजली नहीं मिलने से लोग पड़ रही तेज गर्मी व उमस से परेशान हैं। घरों के भीतर रहने वाली महिलाओं व बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति बेहतर हो व निर्धारित आपूर्ति के घंटे सुनिश्चित हो तो उन लोगों को गर्मी में दिक्कत नहीं होती, लेकिन स्थिति यह है कि गर्मी के साथ ही बिजली भी परेशान कर रही है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राम आधार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाने का पूरा प्रयास है, जगह-जगह फाल्ट आने के कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही है। जिसे दुरूस्तीकरण का काम जारी है। उन्होने कहा कि शहर के कुछ क्षेत्रों केबल जर्जर होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बहुत जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कराकर पूर्व की भी बिजली आपुर्ति मिलती रहेगी और नगर वासियों को लो वोल्टेज से भी निजात मिलेगा।



