Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअग्निकांड रोकने के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण की जरूरत : ओंकारनाथ सिंह

अग्निकांड रोकने के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण की जरूरत : ओंकारनाथ सिंह

  • अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। अग्निकांड से होने वाली क्षति को रोकने के उद्देश्य से हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब के प्रतिष्ठान पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को सायंकाल अग्निशमन विभाग के प्रभारी ओंकारनाथ सिंह और उनकी टीम ने अग्निकांडों को रोकने और उससे होने वाली क्षति को रोकने के लिए सफल प्रशिक्षण दिया। गोष्ठी में फायर ब्रिगेड के प्रभारी ओंकारनाथ सिंह ने कहाकि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांडों स्ो होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना तथा अग्निकांडों को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसके साथ ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों का प्रयोग, आग की स्थिति में बचाव के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा व सावधानियां, विद्युत अग्नि सुरक्षा व सावधानी, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा, विकलांग व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आरिफ हबीब ने कहाकि अग्निकांडों को रोकने एवं उससे होने वाली क्षति से बचाव हेतु अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाना प्रशंसनीय है। उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारियों से कहा कि इस प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए बताए गए बिंदुओं पर अमल करना ही हमारे उद्देश्यों की सफलता है। गोष्ठी में नगर के व्यापारी गण एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। अंत में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने आए हुए व्यापारियों और फायर ब्रिगेड के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।