Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअक्टूबर तक पूर्ण कर ले फार्मर रजिस्ट्री का कार्य : जिलाधिकारी

अक्टूबर तक पूर्ण कर ले फार्मर रजिस्ट्री का कार्य : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एग्री स्टैक कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों से कहा कि आज से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ करे दे, उनके द्वारा स्वयं भी निरीक्षण किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री में पिछले दिनों बहुत अच्छा कार्य हुआ है। शासन के द्वारा निर्णय लिया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण कर लेना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी कैम्प लगाकर किया जाना है। आगामी किसान सम्मान निधि उन्ही किसानों को मिलेगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन जाएगी, इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य मे कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने लेखपाल नीलेश सिंह और प्रवीण कुमार का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत तहसील सदर की समस्त महिला लेखपाल की प्रसंशा करते हुए कहा गया कि इस पद पर कार्य करते हुए सेवा करने की अपार सम्भावनाए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायबतहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।