Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर। भाजपा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कार्यालय पर एक संगोष्ठी आयोजित की। जिसके मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री एव पूर्व विधायक प्रयागराज प्रभाशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उसके उपरांत वन्देमातरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गौरवशाली राष्ट्रनिर्माण के लिए सिर्फ 21वर्ष की अवस्था में वह संघ के प्रचारक बने थे। उन्होंने अपने चाचा को पत्र लिखा था कि ईश्वर ने हमारे परिवार को सब कुछ दिया क्या हम अपने परिवार का एक सदस्य भी राष्ट्र की सेवा के लिए अर्पण नही कर सकते पण्डित दीनदयाल ने यह सब सिर्फ पत्र में ही नही लिखा था। बल्कि उसे जीवन में पूरी दृढ़ता से उतारा भी था। उन्होंने आगे कहा कि ग्वालियर चिंतन शिविर में उन्होंने अपनी मशहूर एकात्म-मानववाद की अवधारणा पेश की उन्होंने व्यक्ति-समाज के भीतर शांति-सदभावना पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जो अपने अतीत की यशोगाथाओं से भी अधिक गौरवशाली होगा। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने किया। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्र, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्य सहित आदि उपस्थित रहें।