― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअकबरपुर गांव में हुआ पौधरोपण

अकबरपुर गांव में हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार की सुबह भूजल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधान शकुंतला देवी की अध्यक्षता में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए वृक्ष भी वितरित किया गया। गौरतलब है कि भू जल संरक्षण का संदेश आम जनता तक पहुंचाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया है और इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम भूजल संरक्षण समय की मांग है। सरकार की इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। वृक्षारोपण अभियान के दौरान ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करते हुए उन्हें अपने घर एवं आसपास वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं ग्रामीणों को  भी वृक्ष वितरित किया गया। इस अवसर पर सचिव आसिफ अंसारी, पंचायत सहायक तनु सिंह, रोजगार सेवक मीरा देवी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...