जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर के मोहल्ला कोतवाली में अंजुमन इस्लामिया की जानिब से साबिक सदर सीरत कमेटी मरहुम फ़िरोज़ खान के आवास पर शायरे इस्लाम अकरम जौनपुरी की गुलपोशी की गई। गुज़िश्ता दिनों पहले बनारस मे अंजुमन फलाहे दीन की जानिब से आल यूपी नातिया प्रोग्राम का आयोजन हुआ था। जिस में अंजुमन इस्लामिया अकरम जौनपुरी का कलाम पढ़ कर 22 अंजुमनों मे दूसरा स्थान प्राप्त कर अजमेर टूर का पैकेज हासिल किया था। इस खुशी के मौक़े पर अंजुमन इस्लामिया के मौजूद जुमला एराकीन ने शायर अकरम जौनपुरी का गुलपोशी व शिल्ड दे कर एजाज से नवाजा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन सदर अब्दुल वहाब खान व संचालन शाहनवाज़ खान ने किया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सेक्रेटरी मुख्तार हुसैन, नुमाइंदा शादाब अहमद, राशिद खान, हाजी एजाज़ खान, नौशाद क़ुरैशी, निज़ामी अतीक खान, अरबाज़ खान, हाफिज अर्शील, शाहिद खान, अदनान खान, कमाल खान आदि लोग मौजूद थे।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
अंजुमन इस्लामिया ने शायर अकरम जौनपुरी को एजाज से नवाज़ा

Previous article


