Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरहौज टोल प्लाजा पर पनपने लगा भ्रष्टाचार

हौज टोल प्लाजा पर पनपने लगा भ्रष्टाचार

जौनपुर धारा,जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भी राहगीरों से टोल वसूलने भारी घपलेबाजी का मामला प्रकाश में आया है। वाराणसी-लखनऊ हाईवे को करीब 260 किमी लंबे फोरलेन पर वाहनों से ही टोल की वसूली बिना रशीद के भी कराई जा रही है। हौज के पास टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली में बिना रशीद दिये ही लोगों से टोल टैक्स वसूल की जा रही है। टोल प्लाजा में लोकल वाहनों से भी शुल्क लिये जा रहें हैं। रेट सूची से कम पैसे लेकर वहां मौजूद कर्मचारी वाहन चालकों से कहतें है रशीद नहीं चाहिये तो 50 रूपये कम दिजीये। हौज के समीप स्थापित किए गए टोल प्लाजा पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने टोल वसूली में लूट मचा रखी है। एनएचएआई द्वारा निर्धारित टोल शुल्क तो वाहन चालकों से वसूली जा रही है और जानकारी न होने के कारण यात्री भी उनके द्वारा ठगे ही जा रहें हैं, यही नहीं सिक्के का दूसरा पहलू देखा जाय तो इनकी मनमानी के सरकार को भी खासा नुकसान हो रहा है। सोमवार की रात टोल प्लाजा गाड़ी जब टोल प्लाजा पर पहुंची तो देखा गया टोलप्लाजा बेरियर पर बैठाये गये अनुभवहीन कर्मचारी वाहन चालकों की गाड़ी देर तक रोककर फास्टैग शो नहीं कर रहा है। कहकर बहस करते देखे गए, जबकि फास्ट ट्रैक पर्ची वाहन चालकों द्वारा पूर्व में इसलिए कटवाई जाती है कि टोलप्लाजा मे लाइन ना लगानी पड़े। वहीं वाहन स्वामी से यह भी कहा जाता है कि यदि पर्ची नहीं चाहिये तो कम पैसे लगेंगे। वहीं पचास रूपये बचाने के चक्कर में वाहन स्वामी चार पहिया वाहन स्वामी भी 250 की जगह दो सौ रूपये देकर ही छुटकारा पा ले रहें है और निर्धारित समय में वापसी के समय उन्हे फिर से टोल टैक्स देना पड़ता है। वह वसूल किये गये पैसे किस मद में जा रहें हैं, यह तो जाँच का विषय है।