मुंगराबादशाहपुर। श्री रामलीला कमेटी गुड़हाई की ओर से रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में मंगलवार को राम बारात निकली। नगर में कई जगहों पर बारात का स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की। सुबह से ही राम बारात की तैयारी चल रही थी। देर शाम में हाथी-घोड़े, रथ और गाजे-बाजे के साथ राम बारात निकली। जो साहबगंज मोहल्ले से चलकर गल्ला मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, नईगंज,कटरा होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं गल्ला मंडी, नईगंज आदि जगहों पर बारात का भव्य स्वागत किया गया,महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की। बनइ न बरनत बनी बराता, होहिं सगुन सुंदर सुभदाता बनइ न बरनत बनी बराता होहिं सगुन सुंदर सुभदाता… बड़ा शोर मच गया है. घोड़े और हाथी गरज रहे हैं, बारात में बाजे बज रहे हैं। देवता और मनुष्य मंगलायन कर रहे हैं। रसीले राग से शहनाई बज रही है, राम बारात ऐसी बनी है कि उसका वर्णन करते नहीं बन रहा। सभी दिशाओं में सुंदर और शुभदायक शगुन हो रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को दूल्हे के रूप में देख देव सुन्दरियां भी फूल बरसाकर गीत गा रही हैं। देवता तक नगाड़े बजा रहे हैं, राजा जनक दशरथ नंदन की बारात के स्वागत सत्कार को बेताब हैं। पशु पक्षी नर नारी देव सब सिया को ब्याहने आ रहे भगवान राम को अपलक निहार रहे हैं। रत्न जड़ित कमल मुकुट धारण कर हाथी पर सवार भगवान श्रीराम सिया को ब्याहने के लिए चल रहे हैं। साथ में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी दूल्हा बनकर चल रहे हैं। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के गांव व नगरवासी सज-धजकर बारात का हिस्सा बन रहे हैं। इसके पूर्व श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने भगवान श्रीरामचंद्र, भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण की इक्यावन दीपों से भव्य आरती उतारी, पुष्प वर्षा की और चारों भाइयों को माला पहनाकर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साढ़े नौ बजे बारात रामलीला मैदान में पहुंची। जहां राजा जनक दशरथ नंदन की बारात के स्वागत सत्कार को मंत्रियों सहित बारात का माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात द्वारचार हुआ। उसके बाद विधि-विधान व रीति रिवाजों के अनुसार प्रभु श्रीरामचंद्र सहित चारों भाइयों का विवाह संपन्न हुआ। माता सीता व श्रीरामचंद्र जी एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और राजा दशरथ व राजा जनक अपने संबंधियों सहित परिणय सूत्र में बांधे वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस पावन दिन में दो कन्याओं का विवाह भी हुआ और रामलीला कमेटी की ओर से उपहार भी प्रदान किया गया। जिसकी प्रशंसा करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व नगर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
हाथी घोड़े संग निकली श्रीरामचंद्र सहित चारों भाइयों की बारात, स्वागत को बेताब रहे नगरवासी


