जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मुन्नर राम इण्टर कॉलेज सरायख्वाजा में कॉलेज में सर्वाधिक अंक पाने वाले दर्जन भर छात्रों-छात्राओ को सम्मानित किया गया। इण्टरमीडिएट में साक्षी यादव 85.6 प्रतिशत, प्रीति यादव 80.5प्रतिशत, रितिक यादव 80.8 प्रतिशत, सौम्या सिंह 80.8प्रतिशत, वही हाई स्कूल में अंशिका यादव 91.5प्रतिशत, आराध्या 90.3प्रतिशत, सोनम गुप्ता 89.3 प्रतिशत है। कॉलेज के डायरेक्टर अवनीश कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम हाई स्कूल इण्टर में स्तर प्रतिशत रहा, और प्रबन्धक रामानन्द यादव, प्रधानाचार्य अनीता यादव व शिक्षकों ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। रघुवर गंगा स्मारक बालिका इण्टर कॉलेज जंगीपुर खुर्द में अच्छे अंक वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें इण्टर में मनीषा यादव सर्वाधिक 89.84प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज मे पहले स्थान पर रही, और जिले के टॉप टेन में महज दो अंक से पीछे रह गई, वहीं हाई स्कूल में साक्षी यादव कक्षा 10 मे करीब 85प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज की टापर रही, कालेजी के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन प्रसाद यादव ने और शिक्षा प्रबंधक राजेंद्र यादव ने मेधावियो को स्मृति चिन्ह माल्यार्पण सम्मानित किया।
― Advertisement ―
हाई स्कूल इण्टर के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

Previous article
Next article

