Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर्षिता सिंह बनी समीक्षा अधिकारी

हर्षिता सिंह बनी समीक्षा अधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के फरीदाबाद गाँव निवासी हर्षिता सिंह पुत्री अभय सिंह का चयन समीक्षा अधिकारी  पद पर हुआ है। उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। हर्षिता हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से करने के बाद प्रसाद इंस्टीट्यूट से बीफार्मा और पुणे से एम-फार्मा किया। उसके बाद तैयारी के लिए दिल्ली चली गई और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहाकि लगातार पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया।