― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रूचिरा सेठी के दिशा निर्देश में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.मुदित चौहान ने ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ उप-प्रधानाचार्य डॉ.आशीष यादव द्वारा राष्टध्वज दिखाकर किया गया। यह रैली मेडिकल कालेज से निकाली गयी और आस-पास के क्षेत्रों से होते हुए मेडिकल कालेज में समापन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत’हर घर तिरंगाÓ अभियान भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाया जा रहा एक जन-आंदोलन है। जिसका उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्र के प्रति गर्व, देशभक्ति और एकता की भावना को सशक्त करना है। इस अभियान के अन्तर्गत देशभर के लोग अपने-अपने घरों, संस्थानों, कार्यालयों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र की गरिमा को और ऊँचा उठाते हैं। यह अवसर हमें उन बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय एकता के संकल्प का दिवस है। चिकित्सा अधीक्षक, डॉ.विनोद कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा के तहत, तिरंगे को अपने घर पर फहराना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य निष्ठा और एकजुटता का प्रतीक है। तिरंगा हमें याद दिलाता है कि केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है, और अशोक चक्र निरंतर प्रगति का द्योतक है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.मुदित चौहान एवं डॉ.विनोद वर्मा, नोडल पैरामेडिकल विभाग ने उन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। जिन्होने तिरंगा यात्रा में साथ-साथ चलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डॉ.संजीव यादव, डॉ.सादाब एवं अन्य चिकित्सकगण व नर्सिंग अधिकारी, एमबीबीएस व पैरामेडिकल की छात्र/छात्राये तथा कर्मचारी चन्द्रमणि चौहान, राजन प्रजापति, शुभम यादव, उमेश यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share Now...