Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्या : पाही पर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात...

हत्या : पाही पर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

  • पट्टा की जमीन को लेकर गांव के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था
  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव में शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे घर से 50 मीटर दूर 70 वर्षी वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।

बता दे कि कड़ैला गांव निवासी मखन्चू बनवासी 70वर्ष पुत्र स्व जोखई बनवासी घर से 50मीटर दूर पाही रात में सो रहे थे कि अज्ञात तीन व्यक्तियों ने गोली मार दी, जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस को सूचना दिए, सूचना पर पहुंचकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्साको मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुमित्रा बनवासी ने आरोप लगाया कि पट्टा जमीन को लेकर गांव के व्यक्ति प्यारेलाल विवाद था।

  • परिजनों ने बताया कि मृतक 2 साल पहले हुए थे पैरालिसिस

एसपी ग्रामीण ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा 70वर्षी मखन्चू बनवासी को पाही पर गोली मार दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में रहते हुए जांच के लिए चार टीम गठित कर दिए।

Share Now...