Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ...

स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत एक हजार से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

  • मेडिकल कॉलेज की ओर से लगाए गए शिविर

जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से महामना पंडित मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा चलाया गया। जिसमें एक हजार से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिला और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के लक्ष्य स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेव को साकार करने के लिए पद्म भूषण महामना पंडित मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेव यात्रा चलाया गया। जिसको मेडिकल कॉलेज परिसर में हरी झण्डी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने दिखाकर रवाना किया था। यह स्वास्थ्य सेवा सिरकोनी सिकरारा मछली शहर बजरंगनगर करंजाकला धर्मापुर सुजानगंज समेत अन्य ब्लॉक में लगाई गई। जिसमें एक हजार से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया, और आवश्यकता अनुसार दवाओ का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ.सुभाष, डॉ.रुचिरा सेठी ने शिविर का मार्गदर्शन किया। कर्नल डॉ.सीवीएस पटेल, डॉ.आशीष यादव की नेतृत्व में चिकित्सा और छात्रों की देखरेख में शिविर लगाया। शिविर में डॉ.मुदित, डॉ.तुमुल, डॉ.पूजा, डॉ.राजा राव, डॉ.अजय यादव, डॉ.ऋषिकेश यादव, डॉ.अनुज सिंह, डॉ.अनिल कुमार डॉ.प्रियांशी, डॉ.दयाशंकर, डॉ.हिमांशु पटेल, डॉ.ऑकाश गौतम, कुवर निलेन्द्र सिंह एवं शुभम सिंह का विशेष सहयोग रहा।