― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य शिविर में 214 मरीजों का हुआ उपचार

स्वास्थ्य शिविर में 214 मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा के बर्लास हाल में शनिवार की सुबह मिर्ज़ा अनवर बेग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधक कहकशा खान ने फीता काटकर कैम्प का उद्घाटन किया। जिसमें ग्रामीणों व महाविद्यालय के प्रवक्ता व छात्रों ने अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में डा.एस शेख तथा डा. मारिया फारूकी ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का जांच कर आवश्यक उपचार किया। इसके पहले महाविद्यालय के सचिव मिर्ज़ा अज़फ़र बेग ने टीम के साथ सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य एनपी उपाध्याय, प्राचार्य मो.आमिर सिद्दीकी, आशीष अस्थाना, प्रधानाचार्य नौशाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में उक्त महाविद्यालय की प्रबंधक कहकशां खान ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

Share Now...