― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वामी के विचार और उनका दर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत : डा....

स्वामी के विचार और उनका दर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत : डा. राजेन्द्र प्रसाद

  • स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन की वर्तमान परिपेक्ष में प्रासंगिकता’ विषय पर गोष्ठी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी के विचार और उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉक्टर आशिया परवीन ने उनके शिकागो में दिए गए उद्बोधन एवं सर्वधर्म समभाव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।  डॉ. शुभ्रा सिंह ने स्वामी के जन्म दशक का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामी के जन्म का दशक इतिहास में एक अद्भुत दशक के रूप में जाना जाता है क्योंकि दो और महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म भी स्वामी के जन्म के दशक में ही हुआ था। आप सभी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व समाज में सदैव अनुकरणीय है और जब तक सभ्यता जीवंत रहेगी महान विभूतियों और विवेकानंद के विचारों से हम सभी प्रेरणा ग्रहण करते रहेंग। अपने वक्तव्य में डॉ. कुसुम पटेल ने युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में स्वामी के महान व्यक्तित्व एवं विचारों का वर्णन किया और स्वामी के मशहूर वक्तव्य को कहा -‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।’ जो श्रेष्ठ है उसे प्राप्त करने का प्रयत्न सदैव करना चाहिए। गोष्ठी का संयोजन आजादी का अमृत महोत्सव की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माया सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन मान्या मिश्रा ने किया और आभार ज्ञापन अर्चना श्रीवास्तव ने किया।

Share Now...