जौनपुर। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रो.आर.बी.कमल के दिशा निर्देश में डॉ.पूजा पाठक नोडल नारी सशक्तिकरण अभियान एवं डा.ममता विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग के समन्वय और सहभागिता मंगलवार को टीकाकरण जागरूकता का कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के उपस्थिति में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ अभिभावक उपस्थित रहें। इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं उससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए समय पर लगने वाले टीके गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं तथा उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। साथ ही माताओं को नियमित टीकाकरण कैलेंडर, सावधानियाँ और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध नि:शुल्क टीकारण सेवाओं की भी जानकारी दी गई। टीकाकरण से होने वाले लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों के शिशुओं एवं बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर बालरोग विभाग के चिकित्सक, डॉ.अरविन्द यादव, डॉ.अजय कुमार यादव, डॉ.स्वाती प्रजापति, डॉ.जयन्त शर्मा, डॉ.संदीप सिंह एवं नर्सिंग अधिकारी, सोनम कन्नौजिया, श्वेता राय, धर्मेद्र यादव, विकास यादव सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तहत टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Previous article

