― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए : विधायक

स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए : विधायक

  • स्वदेशी सामानों की खरीददारी से होगा अपना देश मजबूत : जिलाधिकारी

जौनपुर। बीआरपी इण्टर कॉलेज के मैदान में जनपद स्तरीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में एक तरफ लोगो द्वारा स्वदेशी उत्पादों को पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर उत्पादों की बिक्री भी बढ़ती जा रही है, लोगो का पसंद बनता जा रहा हस्तनिर्मित उत्पाद। ज्यादातर स्वदेशी उत्पादों में गाय के गोबर के बने दीये, मिट्टी के सामानों, सजावटी उत्पादों और हाथों से बने स्वादिष्ट अचार, मुरब्बा आदि को पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही घरों को स्वच्छ रखने के उत्पादों जैसे हैंडवास, फिनायल, ट्वायलेट क्लीनर सहित अन्य सामग्री को भी ग्राहको द्वारा पसंद किया जा रहा है। स्वदेशी मेले के आठवें दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विशिष्ट अतिथि अजीत प्रताप सिंह, जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र सहित अन्य प्रबुद्धजनों के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए खादी के वस्त्र, साड़ी, अचार, मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित दरवाजा तोरन सहित अन्य उत्पादों की खरीददारी करते हुए अन्य लोगों को भी स्वदेशी उत्पादों को प्रयोग में लाने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक के द्वारा किसान बंशराज को कृषि विभाग के द्वारा अनुदानित ट्रैक्टर की सांकेतिक चाभी और सीएम युवा उद्यमी के लाभार्थी अमरजीत सिंह को सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। युवाओं का आत्मनिर्भर बनाने के उददेश्य में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की शुरूआत की गयी जिससे युवा अपने जनपद में ही स्वरोजगार शुरू कर सके। उन्होने स्वदेशी मेले में बिक्री हेतु वस्तुओं के पैकेजिंग की सराहना की। विधायक के द्वारा अपील किया गया कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी कर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दे। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘स्वदेशीÓ अभियान को बढ़ावा देने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। इनका उददेश्य लोगों को विदेशी सामानों की जगह अपने देश अपने जनपद में बने सामान खरीदने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा डॉ.रमेश चन्द्र के द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक के.के.पाण्डेय, उपनिदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उपयुक्त उद्योग सन्दीप कुमार, सहायक उद्योग जय प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...