Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्व.नीलम पाण्डेय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों को सेवा व स्नेह बांटा

स्व.नीलम पाण्डेय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों को सेवा व स्नेह बांटा

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा महिला विंग लायनेस क्लब की पूर्व अध्यक्षा स्व.नीलम पाण्डेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर स्थान रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ड्रेस व आवश्यक सामग्री वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय नीलम पाण्डेय की फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, और उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षक तथा लायन्स व परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि स्व.नीलम पाण्डेय की पुण्यतिथि को समाज सेवा के माध्यम से यादगार बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो उनके प्रति आपकी गहरी भावनाओं को व्यक्त करता है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टण्डन ने कहा कि स्व.नीलम पाण्डेय शांत स्वभाव की बहुत ही नेक दिल महिला थी। उनकी  पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों के बीच सेवा व स्नेह बांटना बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभाओं और क्षमताओं को निखारने में ये रचना विशेष विद्यालय सराहनीय कार्य कर रहा है। संयोजक अमित पाण्डेय ने कहा कि दिव्यांग बच्चे ईश्वर का स्वरूप होते हैं, और उनका सहयोग करना जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए। विधालय प्रबंधक नसीम अख्तर ने आभार व्यक्त किया। संचालन डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।इस अवसर पर जे.पी.पाण्डेय, डॉ.अजय पाण्डेय, डॉ.कुसुम पाण्डेय, सचिव योगेश साहू, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, डॉ.अजीत कपूर, सोमेश्वर केसरवानी, डॉ.अपूर्व पाण्डेय, डॉ.आन्या पाण्डेय, राम कुमार साहू, शिवानंद अग्रहरी, सुशील अग्रहरी, आशीष मिश्रा, रजत मिश्रा, उमेश मिश्रा, ज़ैदी आदि उपस्थित रहे।