जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र में सई नदी में डूबे 45वर्षीय रामकुमार उर्फ सूबेदार का शव तीन दिन बाद मिला है। रामकुमार 1 अक्टूबर की सुबह बाल्हामऊ गांव के पास सई नदी में स्नान करते समय लापता हो गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना विजयदशमी के दिन मूर्तियों के विसर्जन के दौरान हुई। रामकुमार नदी पार कर दूसरी तरफ चले गए थे और वापस आते समय अचानक तेज बहाव में फंस गए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, वे नदी में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। नदी में कुछ दूरी पर जाल भी लगवाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मछलीशहर के तहसीलदार रवि रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमार अक्सर सई नदी में स्नान करने जाते थे और अच्छी तरह तैरकर नदी पार कर लेते थे। तीसरे दिन सुबह ग्राम पंचायत कुशमौल में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा। नजदीक जाने पर उसकी पहचान रामकुमार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। रामकुमार के परिवार में उनकी पत्नी लीलावती और 12वर्षीय पुत्री गुलशन हैं, जिनका घटना के बाद से बुरा हाल है।
― Advertisement ―
स्नान करते समय नदी में डूबे व्यक्ति का शव मिला

Previous article
Next article

