जौनपुर। गुरूवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व मे मड़ियाहूं के जगन्नाथपुर गांव मे बच्चों के साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेसजनों के प्रिय नेता सांसद राहुल गांधी का 55वाँ जन्मदिन है। यूथ कांग्रेस के मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव की अध्यक्षता मे जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदिल सहित दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटे बच्चों के साथ केक काटकर और पाठ्य सामग्री का वितरण कर उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर देवांश द्विवेदी, गौरव यादव, पिंटू सोनकर, सचिन यादव, आनंद पाल, सोनू यादव, प्रेम अम्बेडकरवादी,आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
स्कूली बच्चों के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

Previous article
Next article

