Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवा भारती समिति की कार्यकारिणी गठित, डॉ.तेज सिंह बने अध्यक्ष

सेवा भारती समिति की कार्यकारिणी गठित, डॉ.तेज सिंह बने अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवा भारती विभाग की युद्धवीर क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सेवा भारती समिति विभाग गठन पर विचार करते हुए डा.तेज सिंह को अध्यक्ष, तेसू यादव एवं डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, रोहित मिश्रा को महामंत्री, डॉ.आर.बी.चौहान एवं कुसुम सिंह को मंत्री, आशीष सिंह कोषाध्यक्ष, अमरेन्द्र मिश्र को शिक्षा आयाम प्रमुख, डॉ.मनोज वत्स को प्रचार प्रमुख, विनीत को संपर्क प्रमुख का दायित्व सौपा गया। सेवा भारती विभाग समिति मुख्य उद्देश्य समाज के दुर्बल, वंचित, पीड़ित, शोषित, उपेक्षित समुदाय के लोगों के बीच सेवा किया जाना है। समाज में अशिक्षा को दूर करना एवं समाज को राष्ट्र के लिए निर्मित करना मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान पवन प्रचारक प्रांत सहसेवा प्रमुख, नरेंद्र सिंह सहविभाग कार्यवाह, अजीत विभाग प्रचारक, वेद प्रकाश सिंह विभाग सेवा प्रमुख, रजत जिला प्रचारक एव रवीन्द्र सिंह सह जिला कार्यवाह  राजीव सिंह सेवा प्रमुख सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।