जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बाजार में बीती रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सेंध काटकर दो लाख का माल पार कर दिया। भुक्तभेगी ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है ।पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। थाना क्षेत्र के गड़ियवा निवासी रामकुमार पटेल का नई बाजार बेलवार मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर सोने चले गये थे। रात में चोर दुकान के पीछे से सेंध काटकर अंदर घुस गये और दुकान में रखा नया पंखा, फर्राटा फैन, इंडक्शन चूल्हा, केबल तार, पाईप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान उठा ले गये। चोरी गये सामानों की कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। घटना की जानकारी दुकान मालिक को सुबह हुई जब वह दुकान खोलने आए। शटर खोलकर अंदर घुसे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। पीछे जाकर देखा तो सेंध कटी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है।
― Advertisement ―
दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सेंधमारी कर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से दो लाख की चोरी

Previous article
Next article

