Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुशील कुमार यादव बने एक्साइज इंस्पेक्टर, परिवार में खुशी

सुशील कुमार यादव बने एक्साइज इंस्पेक्टर, परिवार में खुशी

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के देवापार गांव निवासी धर्मा देवी पूर्व प्रधान के पौत्र सुशील कुमार यादव पुत्र रविन्द्रनाथ यादव का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सुशील ने अपनी सफलता का श्रेय चाचा रायसाहब यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं, राजमन यादव प्रधान देवापार, रामआसरे यादव भ_ा संचालक, भाई सहायक अध्यापक राज बहादुर यादव व अरूण यादव को दिया। सुशील ने बताया कि माता शान्ति देवी, अध्यापिका भाभी कंचन देवी, अध्यापिका बहन सोनी यादव व परिवार के अन्य लोगों का इस उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा। इस खुशी के अवसर पर गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों उपस्थिति में सभी ने सुशील को मिठाई खिलाकर उनको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। बधाई देने वालों में राम आसरे यादव मंडल महामंत्री उत्तर प्रदेश पंचायती राज स.कर्मचारी संघ, सत्य प्रकाश मिश्र रामप्रकाश यादव, ध्रुव राज यादव, अरविंद कुमार पटेल, सुरेश सोनकर, कृष्ण कुमार गुप्ता, भरत सिंह, चन्द्र शेखर, सुनील कुमार उपाध्याय, उमेश कुमार मौर्य, संतोष यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।