Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद फ्लैट को मिला...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद फ्लैट को मिला नया किराएदार

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अपने फैंस की यादों में वो आज भी जिंदा हैं। सुशांत का जबसे निधन हुआ है, उनका घर तभी से बिल्कुल सूना पड़ा है। कोई उस घर में जाने के लिए तैयार ही नहीं था। लेकिन नई जानकारी के मुताबिक, सुशांत के फ्लैट को उनकी मौत के करीब ढाई साल बाद नया किराएदार मिल गया है।

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत जिस डुपलेक्स फ्लैट में रहते थे, उसे एक्टर की मौत के बाद कोई किराएदार नहीं मिल रहा था। लोग वहां रहने से घबरा रहे थे, क्योंकि सुशांत ने 2020 में अपने इसी घर में कथित तौर पर आत्महत्या की थी। इस घर को लेकर कई बातें सामने आई थीं। घर के मालिक विदेश में रहते हैं। ऐसे में वो लंबे समय से किराएदार की तलाश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है उनकी तलाश खत्म हो गई है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सुशांत के घर को लंबे समय बाद नया किराएदार मिल गया है। रियल स्टेट ब्रोकर ने बताया है कि सुशांत के फ्लैट किराया 5 लाख रुपये महीना है। मकान मालिक को 30 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट के भी मिलेंगे। रियल स्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेन्ट ने इंडिया टुडे को बताया हमें किराएदार मिल गया है। चीजों को फाइनल करने के लिए हमारी फैमिली के साथ बातचीत चल रही है। सुशांत की मौत को अब काफी समय बीत चुका है, इसलिए लोग अब रिलैक्स हैं। बता दें कि मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट में मौजूद इस मकान का सुशांत 4.5 लाख रुपये महीना किराया देते थे।लेकिन मकान मालिक ने अब फ्लैट का किराया बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। ये फ्लैट 3600 स्कवॉयर फुट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 4 बेडरूम हैं, जिसके साथ छत भी अटैच है। सुशांत इस फ्लैट में दिसंबर 2019 में शिफ्ट हुए थे। उनके साथ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और कुछ दोस्त भी रहते थे। माना जाता है कि, सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। लेकिन ऐसे भी दावे किए गए कि उनका मर्डर हुआ था। उनकी मौत का दुख आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। सुशांत की मौत की गुत्थी ढाई साल बाद भी सुलझ नहीं पाई है।

Share Now...