Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुखबिर...

E-Paper 20-06-2025

Homeअपना जौनपुरसुरेश चंद पाठक अध्यक्ष, संजय सिंह बने मंत्री

सुरेश चंद पाठक अध्यक्ष, संजय सिंह बने मंत्री

  • डाल्हनपुर में एबीआरसी पर मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। डाल्हनपुर स्थित बीआरसी करंजाकला पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रय वार्षिक अधिवेशन एवं निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, नई शिक्षा नीति 2020 विषयक संगोष्ठी सायंकाल 3:30 बजे संपन्न हुई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों की सेवा करना उनकी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता में है। इसके पूर्व त्रय वार्षिक अधिवेशन/चुनाव में काफी जद्दोजहद के बाद हर एक पद पर एक एक नामांकन होने से चुनाव अधिकारी शेरबहादुर मौर्य आनंद कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक रविंद्र बहादुर सिंह प्रकिया पूरी की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जिसमें सुरेश पाठ चंद पाठक अध्यक्ष, संजय सिंह मंत्री, मोहम्मद अहसन खान कोषाध्यक्ष, मदन लाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार भास्कर उपाध्यक्ष, जय सिंह यादव उपाध्यक्ष, मेवा लाल यादव उपाध्यक्ष, रेखा भारती उपाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री, मिश्रीलाल संयुक्त मंत्री, संजीव कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, संजय सिंह संयुक्त मंत्री, सरिता सिंह संयुक्त मंत्री, रमाकांत पाल लेखाकार, मंजू यादव आय-व्यय निरीक्षक, सौरभ श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, राजन सिंह प्रवक्ता एवं डॉ. अनिल कुमार मिश्र संरक्षक चुने गए। संगोष्ठी की अध्यक्षता लाल साहब यादव प्रबंधक, संचालन अतुल प्रताप सिंह एवं स्वागत मनोज कुमार यादव ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रदीप सिंह बागी, दिलीप सिंह, आनंद कुमार, नीतीश सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, राममूरत यादव, दीपमाला, अनिल कुमार यादव, मोहम्मद हाशिम, डॉ. राम सिंह, शैलेंद्र पाल, इंदु प्रकाश यादव, विजय गुप्ता, चंद्रकांत पांडेय, श्रीपाल यादव, श्री प्रकाश पाल, अरविंद यादव, ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।

Share Now...