Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनसुम्बुल के बाहर आते ही पिता का फूटा गुस्सा

सुम्बुल के बाहर आते ही पिता का फूटा गुस्सा

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान बाहर हो गई हैं. सुम्बुल ने शो से निकले पर बहुत खुशी जाहिर की थी. 19 साल की सबसे यंग कंटेस्टेंट सुम्बुल के पिता ने बेटी के एविक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए मंडली के दो सदस्य MC स्टेन और शिव ठाकरे में से किसी एक को बिग बॉस सीजन 16 का विनर बताया है. साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट को जमकर खरी-खोटी सुनाई हैं. सुम्बुल के पिता तौकीर खान ने ‘बिग बॉस 16’ बेटी के एविक्शन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि, इस बार के नॉमिनेशन को देखते हुए मुझे पता था कि सुम्बुल बाहर हो जाएगी. एक बार जब उसकी गलती का पता चला और उसे नॉमिनेशन लिस्ट में डाल दिया गया था. इस बीच सोशल मीडिया और यूट्यूब उसकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ रही थी, लेकिन मेरा विश्वास करो, मैं दुनिया में सबसे ज्यादा खुश था जब मैंने सुना कि वह एविक्ट हो गई थी; बहुत अच्छा हुआ वो एविक्ट हो गई. वो इसलिए भी क्योंकि जब वो बाहर आई तो मैं उसके चेहरे पर खुशी देखी वरना एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को नॉमिनेशन में देखकर वो अफसोस करती. सुम्बुल पर शो में सुस्त होने और ट्रैक न समझ पाने के आरोप लगे हैं. इस पर पिता तौकीर ने कहा कि, मेरी बेटी एक ट्रेंड डांसर है और मैं कोरियोग्राफर हूं. उन्होंने बीट्स पर काम किया है. वह इतनी देर नहीं कर सकती जैसा कहा जा रहा है. जब सु्म्बुल के पिता से बिग बॉस सीजन 16 के विनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मंडली के दो सदस्यों को चुना. उन्होंने कहा, शिव और स्टेन दोनों उसके (सुम्बुल के) भाई हैं. वहीं तौकीर खान ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि प्रियंका जीत सकती हैं. उन्होंने हमेशा चीखा और चिलाया है. चिल्लाना चिल्लाना, दूसरे लोगों की चीजों में टांग अड़ाना इससे आप एक रियलिटी शो नबीं जीत सकते हैं. आपको एक रियल इंसान के तौर पर खुद को दिखाना होता है और इस मामले में उस संबंध में, मुझे लगता है कि स्टेन और शिव सबसे ज्यादा फिट हैं. इस सबके अलावा सुम्बुल के पिता ने बिग बॉस हाउस में शालीन भनोट और सुम्बुल की बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की. उन्होंने क्लियर किया कि, मेरी बेटी जेंडर न्यूट्रल है, वो रिश्ते बनाती है तो खुलके बनाती है. उसने शालीन को एक दोस्त और एक पिता की तरह माना था.