जौनपुर धारा,सुजानगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विफलता और उनकी झूठ को जनता जान चुकी है, मोदी ने देश को गुमराह करके अपने चंद पूंजीपति मित्रों के लिए ही काम किया। उक्त बातें सुजानगंज के राघव पैलेस में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक पंकज पटेल ने कहा। विधायक पंकज पटेल ने सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा को विजयी बनाने की जनता से अपील करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही देश के युवाओं की नौकरी पक्की होगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने मोदी मोदी सरकार की विफलताओं को बताते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हांथ की कठपुतली बनकर रह गयी है। लोगों को संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना होगा, और पेपर लीक सरकार से को उखाड़ फेंकना ही एक मात्र विकल्प है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दोनों हाथों से देश को लूट लिया। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से चंदा लेकर भाजपा ने जनता के पाकेट पर खुलेआम डाका डाला है। कांग्रेस के न्याय पत्र के मुताबिक नौजवानों को नौकरी, महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी के साथ ही कर्ज माफी का लाभ सबको मिलेगा। डा.प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ और जुमलों से ऊब चुकी जनता मुक्त कंठ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा भारी मतों से विजयी बना रहा है। इस मौके पर मछलीशहर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव, यूथ कांग्रेस मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज उपाध्याय, भारतीय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सुजानगंज में इंडिया गठबंधन की सभा में उमड़ा जनसैलाब

Previous article

