Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरसीसीई एप पर फीड करें क्राप कटिंग के आकड़ें : जिलाधिकारी

सीसीई एप पर फीड करें क्राप कटिंग के आकड़ें : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र्र ने तहसील सदर के राजस्व गांव सिददीकपुर में क्राप कटिंग कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की निगरानी में गेहूं फसल की कटाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आंकड़े सीसीई एप पर फीड कराने के निर्देश दिए। जिससे वास्तविक आंकड़े ही परिलक्षित हो सके। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग ने जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेज दिया जाता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। जिलाधिकारी के द्वारा गेंहू की फसल काट रहे किसानों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, निधि शुक्ला, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।